उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने के मामले में मुख्य आरोपी को रविवार शाम 6 बजे गिरफ्तार किया। डबोक पुलिस ने फतहनगर थाने में दर्ज तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि फतहनगर थाने में दर्ज प्रकरण की जांच डबोक पुलिस द्वारा की जा रही थी।