चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में सहकारी बैंक के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप
रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा में सहकारी बैंक के पास खड़ी एक कार में अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार को लपटो ने घेर लिया और आग की लपटो से कार पूरी तरह से जल गई। कार को जलता देखा आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे ।कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जल गई।