चूरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसला व लोहसना में शुक्रवार को मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्य स्थलों पर पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर मनरेगा कानून में संशोधन कर योजना को कमजोर करने और धीरे-धीरे बंद करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।