बरहट: आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत और दो घायल
Barhat, Jamui | Apr 20, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र के जमुई-मलयपुर मार्ग के आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सोमवार को 3 बजे बताया कि दोनों बाइकों की टक्कर इतना जबरदस्त था दूर तक आवाज सुनाई दी। बता दें कि इस हादसे में झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भरोसी साह की इलाज के दौरान मौत हो गई।