गुण्डरदेही: ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुथरेल में विकास कार्यों को गति देने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुथरेल में विकास कार्यों को गति देने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जानकारी के अनुसार सरपंच पेमिन दीपक साहू ने 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टीना सेड और 10 लाख रुपये के सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। दोनों कार्यों पर कुल 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कुथरेल की सरपंच पेमिन दीपक साहू रहीं। अध्यक्षता उप सरपंच नरेंद्र साहू ने की।