मध्यप्रदेश के बड़वाह गुरुद्वारे मे सिक्ख समाज 14 अप्रैल को वैशाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाएगा, जिसको लेकर रविवार से तीन दिवसीय आयोजनो की शुरूआत हुई है।समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया ने रविवार दोपहर तीन बजे बताया कि आज सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहेब आरम्भ हुआ है,पाठ की सेवा सरदार हरजीत सिंह भाटिया के परिवार द्वारा करवाई जा रही है।