भोगांव: नगला सुदामा में महाकाश्यप बुद्ध विहार का शिलान्यास, अंतरराष्ट्रीय भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र की भी रखी गई नींव
भोगांव तहसील के नवीगंज स्थित नगला सुदामा गांव में महाकाश्यप बुद्ध विहार और अंतरराष्ट्रीय भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया गया। तथागत एडूविजन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार नींव रखी गई। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति, शिक्षा और शांति के विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।