हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की प्राइवेट एंबुलेंस गाड़ी सूरतगढ़ में सेना के ट्रक से टकराई, मां, बेटा और बेटी की मौत, 2 घायल
हनुमानगढ़ की प्राइवेट एंबुलेंस गाड़ी सूरतगढ़ में सेना के ट्रक से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और कैंसर पीड़ित महिला उसके बेटे और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बेटा और एंबुलेंस ड्राइवर घायल हो गए। हादसा सूरतगढ़ के ढाबा बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। परिवार कैंसर पीड़ित महिला का जयपुर में इलाज कराने के बाद अपने घर लौट रहा था।