बेगूसराय: बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस नशीले पदार्थ के विरोध अभियान चला रही है. इसी के तहत चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर से 32.4 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.