पुरैनी: औराय पंचायत में किसान गोष्ठी का आयोजन, उन्नत तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन एवं जैविक खेती पर मार्गदर्शन
औराय पंचायत में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, पुरैनी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तकनीकी सत्र में रबी फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीक तथा फसल रोगों के नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।