हरदा: तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, हरदा कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन।
Harda, Harda | Jul 6, 2026 हरदा में सोमवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार बी. डी. तमखाने को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मानदेय और बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।