बासौदा में भावसार पुलिया के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। घटना शनिवार शाम करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है। फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।