अररिया: महाशिवरात्रि पर मंगलवार को बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव की चार पहर पूजा होगी
Araria, Araria | Feb 24, 2025 विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर चार पहर पूजा किया जायेगा।पूजा को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।साथ ही पुरी रात जिले के प्रसिद्ध गायको द्वारा भजन किर्तन का आयोजन किया जायेगा।बुधवार की रात्रि में बाबा खड्गेश्वर नाथ का विशेष श्रृंगार किया भी जाएगा।