गिरिडीह: सिमरियाधौरा गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधौरा गांव में रविवार देर शाम को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल का इलाज सोमवार सुबह 7 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।घायल की की पहचान सिमरियाधौरा निवासी मो मकसूद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा मो मकसूद का गला रेत,कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।