गुरारू: कनौसी पंचायत: खेत में मवेशी चरा रहे युवक की ठनका गिरने से मौत
Guraru, Gaya | May 4, 2026 कनौसी पंचायत अंतर्गत धानु बिगहा गांव के बधार में सोमवार शाम करीब 4 बजे ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी श्रीकांत कुमार (31 वर्ष), पिता राज कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह खेत में मवेशी चरा रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और ठनका गिरने से वह इसकी चपेट में आ गया।