मेराल: मेराल में “आपन सरस्वतिया” अभियान के पांचवें दिन नेनुआ मोड़ छठ घाट पर चला सफाई अभियान
मेराल प्रखंड मुख्यालय में संचालित “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत गुरुवार को पांचवें दिन नेनुआ मोड़ छठ घाट पर सरस्वतिया नदी की सफाई एवं चौड़ीकरण का कार्य किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल पर जनसहयोग से चल रहे इस अभियान का नेतृत्व सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक ने किया, जबकि मुखिया रामसागर महतो एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने अभियान का मार्गदर्शन किया।