कालका: हिमशिखा कालोनी पिंजौर में चोरों ने सूने घर से 10 लेडीज सूट व जेवरात किए चोरी, CRPF में कार्यरत ने पुलिस में दी शिकायत
पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार CRPF पिंजौर में कार्यरत एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीवी और उसके बच्चे हिमशिखा कॉलोनी में घर में नहीं थे राजपुरा गए हुए थे। और वह CRPF पिंजौर ड्यूटी पर गया था घर पर बाद दोपहर को घर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा था मेन गेट का ताला लगा था और चोर जेवरात और बीवी के 10 सूट चोरी कर ले गए हैं।