कालका: खेड़ा सीताराम कालका के पास जंगल में देर रात को भड़की अचानक आग, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना, घटनास्थल पर पहुंची फायर
खेड़ा सीताराम कालका के समीप घने जंगल में रविवार की देर रात को अचानक आग भड़क गई। खेड़ा सीताराम कालका के लोगों में भी आग को लेकर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। खेड़ा सीताराम कॉलोनी के लोगों को डर था कि कहीं रात के वक़्त जंगल मे लगी कि लपटें उनके घरों तक न पहुंच जाए। लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को कॉल करके बुलाया, रात को ही दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई थी।