महोबा: दीपावली के पावन पर्व पर यातायात पुलिस ने जनपदवासियों के बीच बांटी खुशियां, निभाया सामाजिक सरोकार का दायित्व
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2025 SP प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में महोबा पुलिस द्वारा जनपदवासियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किये जाने के उद्देश्य से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जरूरतमंद लोगों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरितकिये गये तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।