ग्वालियर गिर्द: वारदात करने से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया बदमाश, 315 बोर अधिया और एक जिंदा कारतूस बरामद
महाराजपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक बदमाश को बुधवार रात 8 बजे गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदरौली पुराने रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति किसी वारदात की नियत से हथियार लेकर खड़ा है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद परमार को पकड़ लिया।तलाशी में उसके पास से 315 बोर की अवैध अधिया बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।