बांधवगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले में सड़क दुर्घटना का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप साहू पिता विश्वनाथ साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिलमना थाना चंदिया जिला उमरिया, सिद्ध बाबा के पास ग्राम अमहा के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया गया है कि अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए संदीप साहू को टक्कर मार दी,मामला दर्ज ।