टांडा: बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ नुकसान, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने CM से मुआवजे की मांग की
Tanda, Rampur | Apr 8, 2026 जिले में हुई बेमौसम बरसात से गेहूं की फसल और ईंट भट्टों को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार को शाम चार बजे जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने सैदनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और मुख्यमंत्री से मांग की है कि लेखपालों के माध्यम से तुरंत फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।