आबापुरा: बोरपाड़ा गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा गिरी, युवक पुल के नीचे गिरा और चोट लगी, उदयपुर रेफर
आंबापुरा थाना क्षेत्र के बोरपाड़ा गांव में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय उमेश अपनी बाइक से घर से आंबापुरा स्थित दुकान की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि युवक पुल के नीचे जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई।