सिवनी: बस स्टैंड के पास नाले में गिरा अज्ञात व्यक्ति, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Seoni, Seoni | Jun 1, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति नाले में गिर कर घायल हो गया। सोमवार को बताया गया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों की मदद से नाले से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज जारी है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।