मध्यप्रदेश के बड़वाह पुलिस थाना परिसर मे वर्षों से खड़ी लावारिस और जप्तशुदा मोटर साइकिलों को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बड़वाह थाना प्रभारी द्वारा इस्तगासा क्रमांक 1/2023, धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 131 लावारिस मोटर साइकिलों की सार्वजनिक नीलामी 23 जून 2026 मंगलवार को थाना परिसर बड़वाह में आयोजित होगी।