फूलपुुर: सांसद प्रवीण पटेल ने पत्नी संग गौशाला पहुंचकर की गौसेवा, वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की
फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल शनिवार सुबह पत्नी गोल्डी पटेल के साथ मनेथु गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को तरबूज खिलाकर गौसेवा की। शनिवार 01 बजे मिली जानकारी के अनुसार सांसद ने कहा कि गौमाताओं की सेवा और संरक्षण सनातन संस्कृति व समाज कल्याण का प्रतीक है। वहीं गोल्डी पटेल ने वट सावित्री व्रत पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।