गुलाना: अकोदिया: शनि देव जन्मोत्सव और शनिचरी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सिद्ध शनि मंदिर में हुआ अभिषेक व महाआरती
अकोदिया नगर के श्री सिद्ध शनि मंदिर, शनिधाम आश्रम में शनिवार को दोपहर 12 बजे शनिचरी अमावस्या के साथ भगवान शनि देव का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने शनिदेव का तेलाभिषेक कर काले तिल, उड़द और लोहे की वस्तुएं अर्पित कीं।