देवरी: लिलैया गांव में महायज्ञ और हनुमत प्रतिष्ठा के लिए सुहागिन महिलाओं व कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली
Deori, Giridih | Apr 18, 2026 देवरी प्रखंड के ग्राम लिलैया में श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को सुहागिन महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए चतरो स्थित लकड़गद्दा शिव मंदिर पहुंची, जहां शिव गंगा में यज्ञाचार्य सुबोध पंडित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जलाभिषेक कराया गया।