भोगांव: एलाऊ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत
एलाऊ गांव में शनिवार को वट अमावस्या का पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही गांवों और मंदिरों में धार्मिक माहौल बना रहा तथा वट वृक्षों के पास महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।