बरेली: मांझे के जाल में 2 दिन तड़पती रही चील, बरेली फायर टीम ने जान पर खेलकर पेड़ से उतारकर बचाई जिंदगी
बरेली के बारादरी क्षेत्र में पेड़ पर मांझे में फंसी चील दो दिन से उल्टी लटकी तड़प रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम पहुंची और लैडर के सहारे ऊंचाई पर जाकर रेस्क्यू किया। चील के पंख और पैर घायल मिले। टीम ने मांझा काटकर उसे मुक्त किया और प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पशु चिकित्सा संस्थान भेज दिया।