चूरू: अग्रसेन नगर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, समाज कल्याण छात्रावास के अधीक्षक सहित 2 घायल
Churu, Churu | Apr 17, 2026 चूरू शहर के अग्रसेन नगर क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार समाज कल्याण छात्रावास अधीक्षक सहित दो लोग घायल हो गए। कार ड्राइवर दुर्घटना के बाद घायलों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। दोनो को बाद में अग्रसेन नगर निवासी सांवतराम ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। सांवतराम खंडवा स्कूल में प्रिंसिपल हैं। अस्पताल चौकी पुलिस से शुक्रवार शाम 5 ब