अजीतमल: ग्राम बाकरपुर के सामने हाईवे पर ट्रेलर-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, क्लीनर की मौत, चालक समेत 2 घायल, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली क्षेत्र में इटावा-औरैया हाईवे पर ग्राम बाकरपुर के सामने गुरुवार तड़के ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में एक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 1:35 बजे राजस्