जशपुर: जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, जशपुर में 20 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
जल जीवन मिशन के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। हर घर नल योजना के माध्यम से दिसंबर 2023 से फरवरी 2026 तक 20,300 से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा 430 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं और 518 नलकूपों का खनन किया गया है। जिले के 52 ग्रामों को ‘हर घर जल’ प्रमाणित किया जा चुका है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से गुरुवार की