खरगोन में लगातार हो रही बारिश जहां किसानों के चेहरों पर खुशी लेकर आई है, वहीं शहरवासियों के लिए परेशानी भी बढ़ा रही है। सनावद रोड पर बारिश ने सड़क की असलियत सामने ला दी है। कई जगहों से डामर पूरी तरह गायब हो चुका है और बाहर निकली गिट्टी अब वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई है।