हरदा: जिले के पोखरनी गांव के पास नहर में डूबने से युवक की मौत, दो साथियों की जान बची
Harda, Harda | May 28, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले के ग्राम पोखरनी के पास बड़ी नहर में गुरुवार दोपहर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना दोपहर करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक-2 टिमरनी निवासी 27 वर्षीय विशाल पिता नाथूराम बारिया के रूप में हुई है।