बांसडीह: सहतवार कस्बा निवासी निधि पांडेय की UPPCS परीक्षा में सफलता से लोगों में खुशी
Bansdih, Ballia | Mar 30, 2026 सहतवार कस्बा निवासी निधि पांडेय को यूपीपीसीएस की परीक्षा में सफलता मिलने के बाद सोमवार के दिन सहतवार कस्बा स्थित उनके आवास पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग रहा। निधि पांडेय बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल पांडेय की पुत्री है। तथा उनकी माता ग्रहणी है ।निधि पांडेय का चयन CTO के पद पर हुआ है. जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है।