भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, 3 बीघा फसल जलकर हुई राख
थाना क्षेत्र के गांव नखतपुर में गेहूं की खड़ी फसल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बाल्टियों व अन्य साधनों से आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। आग की चपेट में आकर अंकित पुत्र वीरेंद्र सिंह एवं मानसिंह पुत्र झाऊलाल की करीब 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।