राजगढ़: जैतपुरा में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ बी आर अम्बेडकर की 135वीं जयंती केक काटकर व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई
Rajgarh, Churu | Apr 14, 2026 जैतपुरा में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ बी आर अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं केक काटकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर अरविंद मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने को प्रेरित किया और बताया कि बाबा साहेब की पहचान एक संविधान निर्माता के तौर पर होती है। कार्यक्रम अरविन्द मेघवाल की अध्यक्षता में हुआ।