नैनीताल: सरियाताल मोटर मार्ग मे मिट्टी परीक्षण का कार्य करने वाले मजदूर को सामाजिक कार्यकर्ता ने नाले के पास किया दूसरी ओर शिफ्ट
ज्योलीकोट नैनीताल रेड अलर्ट और भारी बारिश के बीच सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कोटलिया और सुमित जोशी ने मानवता का उदाहरण तीन मजदूरों को देर रात्रि गांजा मंदिर परिसर में लाकर सुरक्षित प्रवास करा कर सराहनीय कार्य किया। अन्यथा इन मजदूरों के साथ रात्रि में कोई अनहोनी हो सकती थी। सामाजिक करता की सूझबूझ के चलते तीन मजदूरों की जान बच गई।