नैनीताल: सुखाताल स्थित पंप हाउस पर क्लोरीन गैस लीक होने से 6 लोगों की तबीयत बिगड़ी, क्षेत्र में मचा हड़कंप
सूखाताल क्षेत्र स्थित पंप हाउस से अचानक क्लोरीन गैस लीक होने से लोगो को उल्टियां होनी शुरू हो गयी और तीन लोग बेहोश भी हो गए।सूचना के बाद प्रशासन व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। और अभी भी गैस पर काबू नही पाया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच 6 लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया।