हंडिया: मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक
हंडिया थाना परिसर में रविवार सुबह 11 बजे मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त शेषधर पांडेय, नायब तहसीलदार आकांक्षा बाजपेई तथा क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मोहर्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने