एटा: कासगंज रोड सिरसा टिप्पू के समीप कार नीलगाय से टकराई, नीलगाय की मौत, कार हुई क्षतिग्रस्त, सवार बाल-बाल बचे बड़ा हादसा टला
Etah, Etah | Jun 17, 2026 एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और नीलगाय की टक्कर हो गई। यह हादसा कासगंज रोड स्थित गांव सिरसा टीपू नहर के समीप हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे एटा की ओर से कासगंज जा रही एक स्विफ्ट डिजायर क