नारायणपुर: पालतू कुत्ते ने मजदूर के चेहरे पर काटा
नारायणपुर प्रखंड के चौहद्दी गांव में पालतू कुत्ते के हमले में एक मजदूर घायल हो गया। घायल चौहद्दी गांव निवासी महेश मंडल का पुत्र मनोज मंडल (45) बताया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज मंडल गांव के रंजीत झा के यहां भिंडी-झींगा तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान सब्जी इकट्ठा करने के समय अचानक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर चेहरे पर काट लिया। घटना के बाद परिजनों..