इटाढ़ी प्रखंड के देवकली गांव में आगलगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इसमें 4 बीघे खेत का धान का बोझा जलकर राख हो गया। इसको लेकर पीड़ित ने इटाढ़ी थाने में आवेदन दिया है। अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान का करीब 80 क्विंटल धान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।