टीकमगढ़: लिधौरा में कुएं में गिरकर एक व्यक्ति घायल, हालत गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया। व्यक्ति का नाम कुंवरलाल रैकवार निवासी लिधौरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति कुएं में मोटर डाल रहा था तभी अचानक रस्सी टूट गई और व्यक्ति घायल हो गया। घटना का पता लगने पर परिजनों ने व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला।