बीना: जनपद पंचायत में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का भव्य समापन, 2000 से अधिक हितग्राहियों ने कराया पंजीयन
Bina, Sagar | Jun 14, 2026 मध्य प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय जन कल्याण शिविर रविवार करीब 2:00 बजे समाप्त हो गया। इस शिविर में 2000 से भी अधिक हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन कराया।शासन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में नगरपालिका परिषद, सहित कई विभागों ने शिविर में स्टॉल लगाए।