कटिहार: सदर अस्पताल में सामान्य अपशिष्ट बिंदु संग्रह से बीमारियों का खतरा बढ़ा, वार्ड पार्षद ने की शिकायत <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पोस्टमार्टम रूम के पास अस्पताल प्रशासन की ओर से सामान्य अवशिष्ट बिंदु संग्रह बनाया है। जिसमें अस्पताल के प्रसव वार्ड से निकलने वाला प्लेसेंटा और जैविक कचरा को यहां रखा जाता है। जिसके कारण बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है और यहां से निकलने वाले दुर्गंध से लोग परेशान है। बुधवार की दोपहर 2:30 बजे वार्ड पार्षद इजहार अली ने इस मुद्दे को उठाया है।