पुरैनी के थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर के दिशा निर्देश पर कडामा कैंप प्रभारी मनोज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए शराब निर्माण के एक जगह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने लगभग 200 लीटर के आसपास देसी जावा शराब बरामद करते हुए उसे नष्ट कर दिया। अब पुलिस टीम मामले की गहन तहकीकात कर रही है।