कलान: सांड की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, महिला समेत 2 लोग घायल
कलान, शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र के बाराकलां गांव के समीप दसिया मार्ग पर शुक्रवार की शाम आवारा सांड की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार रामकुमार (55) पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम अस्तोली, थाना परौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए