खगौल: गंगा दशहरा पर दानापुर के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सोमवार सुबह करीब 8 बजे गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दानापुर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। फक्कर महतो घाट,राजपूताना घाट और पीपा पुल घाट पर “हर हर गंगे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़